ब्रेकिंग
मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार: मेला घूमने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका

MADHUBANI : मधुबनी में दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने युवक को मिथिला हाट घूमने के बहाने बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसे मौत के घाट उता

बिहार: मेला घूमने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MADHUBANI : मधुबनी में दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने युवक को मिथिला हाट घूमने के बहाने बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। घटना बाबूबरही थानाक्षेत्र के पचरुखी गांव की है।


मृतक की पहचान खजौली थानाक्षेत्र के चतरा गौबरौड़ा गांव निवासी मोतीलाल साफी के 28 वर्षीय बेटे राजू साफी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पचरुखी गांव में कुछ लोग बांस काटने के लिए आम के बगीचे में गए थे, तभी उन्हें बहुत तेज बदबू महसूस हुई। पास जाकर जब लोगों ने देखा तो वहां पुआल से ढंका शव देखकर वे दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और जितने लोग उतनी तरह की बातें होने लगी।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकरी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। शव का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। चेहरा पूर्ण रूप से काला हो गया था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़े से युवक की पहचान की। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सदर मनोज कुमार ने बताया कि मोतीलाल साफी ने अपने पुत्र के लापता होने की जानकारी बीते 5 अप्रैल को खजौली थाने में दी थी। पुलिस लापता युवक के मोबाइल लोकेशन को खंगालने लगी। सीडीआर में युवक का अंतिम मोबाइल लोकेशन अंधराठाढ़ी व बाबूबरही थाना के बॉर्डर के पास मरुकिया गांव का मिला। चार दिनों के बाद युवक का शव सड़े गले अवस्था में बाबूबरही थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। 


उन्होंने यह भी बताया कि मृतक विगत 4 अप्रैल को अपने पड़ोसी दीपेंद्र कुमार तथा जयनगर थानाक्षेत्र के दुल्लीपट्टी बेरा गांव के कृष्ण कुमार के साथ झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत अड़रिया संग्राम स्थित मिथिला हाट घूमने के लिए निकला था और उसी दिन से वह लापता था। मामले में खजौली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। उधर, दबी जुबान ग्रामीणों ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है।