ब्रेकिंग
शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसअजब-गजब खेल : अंचल अधिकारी ने 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया...24 घंटे में ही आईओ ने छठे का नाम घुसाकर केस डायरी कोर्ट में भेज दिया...पर खुल गई पोल

बिहार में यह कैसी शराबबंदी?, शराब के नशे में धुत दारोगा गिरफ्तार

SITAMARHI: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन नशेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। आए दिन कोई ना कोई पुलिस के हाथों पकड़ा जा रहा है। लेकिन इस बार पुलिस वाले ही पुलिस के

 बिहार में यह कैसी शराबबंदी?, शराब के नशे में धुत दारोगा गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन नशेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। आए दिन कोई ना कोई पुलिस के हाथों पकड़ा जा रहा है। लेकिन इस बार पुलिस वाले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 


दरअसल मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है जहां पुलिस ने ही शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाई। सीतामढ़ी में एक दारोगा को शराब पीना भारी पड़ गया। शराब के नशे में धुत दारोगा बबलू कुमार को सीतामढ़ी सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जब दारोगा को गिरफ्तार कर थाने ले जा रही थी तब उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 


लोग आपस में यही चर्चा करने लगे कि शराब मत पीना नहीं तो पुलिस पकड़ लेगी। पुलिस इस मामले में सख्त है जब अपने साथी को नहीं बख्स रही है तब अन्य लोग जो शराब पीएंगे उन्हें कैसे छोड़ेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से शराबियों में खौफ का माहौल है। बता दें कि पुलिस कर्मी द्वारा शराब पीने के मामले में सीतामढ़ी पुलिस की छवि दागदार हो रही थी और इसी कारण आज पुलिस ने नशे में धुत दारोगा को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई की सीतामढ़ी में खूब चर्चा हो रही है। लोग यह भी कहते दिखे कि जिनके कंधों पर शराबियों को शराब पीने से रोकने की जिम्मेदारी है वो खुद शराब पी रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता