ब्रेकिंग
बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ‘गलत नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह कर रहे प्रशांत किशोर’, गिरिराज सिंह का तीखा हमला; पूछा- बांकीपुर को बेंगलुरु कब बना रहे?BIHAR: 3 साल 11 महीने से ड्यूटी से गायब महिला सिपाही बर्खास्त, SSP ने की कार्रवाईडेहरी EO Murder Mystery: विधायक सोनू सिंह से EO का कैसा था संबंध ? MLA ने 24 जुलाई को सदन में कार्यपालक पदाधिकारी को लेकर क्यों कहा...''सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का''बिहार में 94 करोड़ की 3 सड़क योजनाओं पर लगा ब्रेक, निर्माण शुरू होने से पहले ही अटका मामला; जानिए कहां फंसी पेंचबांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ‘गलत नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह कर रहे प्रशांत किशोर’, गिरिराज सिंह का तीखा हमला; पूछा- बांकीपुर को बेंगलुरु कब बना रहे?BIHAR: 3 साल 11 महीने से ड्यूटी से गायब महिला सिपाही बर्खास्त, SSP ने की कार्रवाईडेहरी EO Murder Mystery: विधायक सोनू सिंह से EO का कैसा था संबंध ? MLA ने 24 जुलाई को सदन में कार्यपालक पदाधिकारी को लेकर क्यों कहा...''सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का''बिहार में 94 करोड़ की 3 सड़क योजनाओं पर लगा ब्रेक, निर्माण शुरू होने से पहले ही अटका मामला; जानिए कहां फंसी पेंच

बिहार: तलाक के बाद हसबैंड-वाइफ के बीच सुलह कराने की कोशिश पड़ी भारी, सनकी पति ने वकील को सरेआम मार दी गोली

JAMUI: पति-पत्नी के बीच तलाक के बाद उनके बीच सुलह कराने की कोशिश करना एक वकील को भारी पड़ गया। सनकी पति ने तलाक कराने वाले वकील को सरेआम गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल वक

बिहार: तलाक के बाद हसबैंड-वाइफ के बीच सुलह कराने की कोशिश पड़ी भारी, सनकी पति ने वकील को सरेआम मार दी गोली
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: पति-पत्नी के बीच तलाक के बाद उनके बीच सुलह कराने की कोशिश करना एक वकील को भारी पड़ गया। सनकी पति ने तलाक कराने वाले वकील को सरेआम गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल वकील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अमरथ नया मोहल्ला की है।


अपराधियों की गोली से घायल हुए वकील की पहचान लोहरा गांव निवासी साकिब जफर उर्फ मुन्नू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वकील साकिब जफर उर्फ मुन्नू आज़ाद नगर मोहल्ला में घर बनाकर पिछले कई वर्षों से रह रहे हैं। वे बाइक पर सवार होकर अपने साथी मो. मुश्ताक के साथ अपनी जमीन देखने अमरथ गांव गए थे। उसके बाद दोनों अलग-अलग बाइक पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अमरथ गांव स्थित नया मोहल्ला के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार युवक ने रुकवाया और अचानक पिस्टल निकाल कर गोली चला दी।


गोली वकील के दाहिने कांधे के आर-पार हो गई, जिससे वे घायल हो गए। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक अपराधी बाइक से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधी की पहचान हो गई है लेकिन पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है। घायल वकील को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले पर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।


वहीं घायल वकील ने बताया कि जिस फैसल नाम के व्यक्ति ने उन्हें गोली मारी अमरथ गांव में उसका ससुराल था। पत्नी से तलाक के बाद उसे समझाने बुझाने की कोशिश की थी। तलाक को लेकर लगता है कि उसके मन में गुस्सा था। अपराधी प्रवृति का आदमी है। उसने एक लड़की को तलाक दिया था तो उसे समझाने की कोशिश की थी कि ऐसा क्यों करते हो और इसी बात से नाराज होकर उसने गोली मार दी। 



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता