ब्रेकिंग
Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत

बिहार में अनकंट्रोल हुआ क्राइम ! नोक -झोंक के बीच भाई ने भाई को मारी गोली, परिवार में दहशत का माहौल

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन कोई न कोई नयी घटना दिन के शुरुआत से साथ निकल कर सामने नहीं आती हो। लेक

बिहार में अनकंट्रोल हुआ क्राइम ! नोक -झोंक के बीच भाई ने भाई को मारी गोली, परिवार में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन कोई न कोई नयी घटना दिन के शुरुआत से साथ निकल कर सामने नहीं आती हो। लेकिन, इसके बाबजूद बिहार के सीएम पत्रकारों के सवाल पर यह कहते हैं कि - कहां क्राइम है, सबकुछ कंट्रोल में हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आया है। यहां एक भाई ने ही अपने भाई को गोली मार कर घायल कर दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरदह पंचायत के कोरलाहा गांव में भाई ने भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया। वहीं जख्मी की पहचान गोरदह पंचायत के कोरलाहा गांव निवासी स्व आत्मा राम के पुत्र सुनील राम के रूप में हुई है। जख्मी के परिजनों ने बताया कि सुनील राम घर के समीप खड़ा था। तभी उसके ही चचेरे भाई धर्मेंद्र राम से किसी बात को लेकर नोकझोक हो गई और इसी नोकझोंक के दौरान धर्मेंद्र राम ने उसके ऊपर गोली चला दिया जो गोली उसके दाएं और पेट में लगते हुए पंजरे में जाकर फंस गई।


वहीं, इस घटना में जख्मी हालत में खून से लथपथ पर सुनील राम को परिजनों ने सिमरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसका एक्स - रे करवाते हुए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची 112 के पीसीआर टीम  मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के सम्बंध में परिजनों ने बताया कि सभी घर के अंदर थे, घर से बाहर किस कारण से दोनों के बीच नोकझोंक और गोली मारी गई वह अब जख्मी सुनील राम ही बता पाएगा। चूंकि जख्मी बेहोशी की हालत में है। इसलिए उसके होश में आने पर ही कुछ पता चल पायेगा। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता