ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

बिहार में ताड़ी पीने के चक्कर में हसुआ से 2 युवकों पर हमला, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक

VAISHALI: ताड़ी पीने के विवाद में दो युवक पर हसुआ से हमला किया गया। इस हमले में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए ह

बिहार में ताड़ी पीने के चक्कर में हसुआ से 2 युवकों पर हमला, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: ताड़ी पीने के विवाद में दो युवक पर हसुआ से हमला किया गया। इस हमले में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया है। परिजन घायल युवक को लेकर पटना के लिए रवाना हो गये हैं। 


घटना वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा की है। जहां इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कि ताड़ी दुकान पर विवेक और दिनेश चौधरी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद दिनेश चौधरी ने हसुआ से विवेक कुमार और उसके साथी पर हमला बोल दिया। 


इस हमले में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल महुआ में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया वहां के डॉक्टरों ने मरीज की हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। आरोपी दिनेश चौधरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता