ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार में शवयात्रा में खून-खराबा: युवक ने दूसरे के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, हमले के बाद थाने में घुसा, पूरा मामला जानकर हैरान रह जायेंगे

JAMUI: बिहार में एक शवयात्रा के दौरान हैरान कर देन वाला वाकया हुआ. लोग शब के साथ श्मसान जा रहे थे कि रास्ते में एक युवक ने दूसरे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. कुल्हाड़ी

बिहार में शवयात्रा में खून-खराबा: युवक ने दूसरे के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, हमले के बाद थाने में घुसा, पूरा मामला जानकर हैरान रह जायेंगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: बिहार में एक शवयात्रा के दौरान हैरान कर देन वाला वाकया हुआ. लोग शब के साथ श्मसान जा रहे थे कि रास्ते में एक युवक ने दूसरे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. कुल्हाड़ी के वार से घायल व्यक्ति तड़पता हुआ गिर गया. वहीं, हमलावर भाग कर थाने में जा पहुंचा और सरेंडर कर दिया. पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो हैरान करने वाली कहानी सामने आयी.


थाने के गेट पर हमला

वाकया जमुई जिले के सिमुलतला का है. सिमलतुला थाने गेट के सामने से शवयात्रा गुजर रही थी कि उसमें शामिल एक युवक ने दूसरे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. ये नजारा देख शवयात्रा में अफरातफरी मच गयी. कुल्हाडी के वार से घायल युवक तो रोड पर गिर कर छटपटाने लगा. वहीं, हमला करने वाला भाग कर थाने में जा घुसा. उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया और फिर ये भी बताया कि उसने इस कांड को क्यों अंजाम दिया.


पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिमुलतला थानाक्षेत्र के खुरंडा गांव के लालाडीह टोला में लीलो यादव नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी. गांव के लोग शुक्रवार की सुबह अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे. शव यात्रा जब थाने के गेट के सामने से गुजर रही थी, तब शवयात्रा में शामिल गांव के ही युवक राजेश उर्फ राजा ने साथ चल रहे दिनेश यादव पर अचानक कुल्हाड़ी से वार कर दिया. लोग कुछ कहते समझते इससे पहले ही राजेश उर्फ राजा भाग कर थाने में जा घुसा.


अवैध सबंध के कारण हुआ कांड

पुलिस के सामने राजेश उर्फ राजा ने बताया कि दिनेश यादव का अवैध संबंध उसकी पत्नी से है. पत्नी ने दिनेश यादव के कारण उसका जीना मुहाल कर दिया है. इससे आक्रोशित होकर उसने दिनेश यादव की हत्या करने की सोंची और फिर थाने के सामने ही उस पर वार कर दिया. पुलिस ने राजेश उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, घायल दिनेश यादव को इलाज के लिए झाझा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता