ब्रेकिंग
सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहरामस्मैक कारोबार को लेकर गैंगवार: दो गुटों में जमकर चली गोलियां, दोनों पक्षों के युवक घायल; 3 हिरासत मेंबिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौतसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपये के दान गबन का दावा, राज ठाकरे ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांगखेत में शौच के लिए गए मासूम की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहरामस्मैक कारोबार को लेकर गैंगवार: दो गुटों में जमकर चली गोलियां, दोनों पक्षों के युवक घायल; 3 हिरासत मेंबिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौत

शराबबंदी वाले राज्य का हाल देखिए: पिकअप वैन पलटा तो लोगों में शराब लूटने की मच गई होड़, आम में छिपाकर लाई गई थीं बियर की बोतलें

SAMASTIPUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन शराब के शौकीन लोग शराब देखते ही बेकाबू हो जाते हैं। इसकी ताजा तस्वीरें समस्तीपुर से सामने आई हैं, जहां तेज रफ्तार

शराबबंदी वाले राज्य का हाल देखिए: पिकअप वैन पलटा तो लोगों में शराब लूटने की मच गई होड़, आम में छिपाकर लाई गई थीं बियर की बोतलें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन शराब के शौकीन लोग शराब देखते ही बेकाबू हो जाते हैं। इसकी ताजा तस्वीरें समस्तीपुर से सामने आई हैं, जहां तेज रफ्तार पिकअप वैन के सड़क किनारे पलटने के बाद लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। पिकअप पर आम के कार्टन में बियर की केन छिपाकर रखी गई थी।


मामला समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर पंचायत का है, जंहा शराब माफिया के द्वारा मालपुर गांव वार्ड दो में चैता जाने वाली सड़क पर एक केन बीयर लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बियर लूटने की होड़ मच गई। लोग बोरा झोला आदि में बियर भरकर ले भागे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन और बाकी बचे बियर को जब्त कर लिया है और छानबीन में जुट गई है।


लोगों द्वारा लूटकर ले जाए गए केन बियर को पुलिस तलाश कर रही है। कुछ जगहों से बियर बरामद भी किए गए हैं हालांकि अधिकांश बियर की केन लोगों ने गायब कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि धमुआ चौक की ओर से एक पिकअप वैन चैता की ओर जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पिकअप पर पके हुए आम के नीचे केन बीयर को भरकर रखा गया था। हादसे के बाद पिकअप वैन का चालक मौके से फरार हो गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता