ब्रेकिंग
निगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामानिगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामा

बिहार : शराब तस्करी के लिए कार को करवाया दिया मॉडिफाई, पुलिस भी है हैरान

GOPALGANJ: बिहार में शराबबंदी है जिसके बाद से तस्कर अलग-अलग तरीके से शराब की तस्करी कर रही है. रोज नए नए तरीके सामने आ रहे है. इसबार पुलिस ने एक ऐसे शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है

बिहार : शराब तस्करी के लिए कार को करवाया दिया मॉडिफाई, पुलिस भी है हैरान
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में शराबबंदी है जिसके बाद से तस्कर अलग-अलग तरीके से शराब की तस्करी कर रही है. रोज नए नए तरीके सामने आ रहे है. इसबार पुलिस ने एक ऐसे शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके तरीके को जानकर आप भी हैरान हो जाएगे. बता दें इस बार पुलिस ने ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसने शराब की तस्करी के लिए अपने वाहन को ही अलग तरीके से मॉडिफाई करा लिया. जिसे देख कर पुलिस भी हैरान रह गई.


यह घटना बरौली थाने की है. पुलिस इन शराब तस्करों को पकड़कर उनके मंसूबों को नाकाम कर दी है. इस कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब जिले में शराब तस्करी में कमी आएगी. इस गिरफ्तारी के बाद पुरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. जप्त की गई बोलेरो की तस्वीर को देखने में ठीक वैसी ही लग रही है, जैसे सड़कों पर बोलेरो चलती है. लेकिन जब बोलेरो कि इंजन का कवर हटाया गया तो अंदर से शराब की बोतलें निकलने लगी. पुरे गाड़ी में वाहन की हेडलाइट से लेकर नीचे गुप्ता तहखाना बनाकर शराब की बोतलें छिपाई गई थी. आपको बता दे इस वाहन से 175 लीटर शराब पुलिस ने जप्त की. 


इस कारवाई पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने धर्मेंद्र यादव नाम के शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा फरार हो गया.