ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 2 कॉल गर्ल समेत 4 लोगों को पकड़ा, कमरे से मिली शराब और दवाइयां

MUZAFFARPUR : बिहार में एक बार फिर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने रैकेट चलाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत दो लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रह

बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 2 कॉल गर्ल समेत 4 लोगों को पकड़ा, कमरे से मिली शराब और दवाइयां
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में एक बार फिर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने रैकेट चलाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत दो लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस के आने की सूचना मिलते ही करीब आधार दर्जन लड़के-लड़कियां मौके से भागने में कामयाब रहे. फिलहाल पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. 


मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के सर सैयद कॉलोनी का है. अहियापुर और मिठनपुरा थाना की पुलिस को तलाशी लेने पर कमरे से नशीली दवाइयां, शराब और इंजेक्शन भारी मात्रा में बरामद हुए हैं. युवतियों को महिला और शराब माफिया को अहियापुर थाना में रखा गया है. युवक मिठनपुरा का रहने वाला बताया गया है. वह कई बार शराब के धंधा करने के आरोप में जेल जा चुका है. जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह अहियापुर इलाके में किराए के मकान में करीब छह महीने से सेक्स रैकेट चला रहा था. 

बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 2 कॉल गर्ल समेत 4 लोगों को पकड़ा, कमरे से मिली शराब और दवाइयां

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, उस किराए के मकान में एक कस्टमर भी आया था. लेकिन इसकी भनक लगते ही मोहल्ले के लोगों ने हंगामा कर दिया और जबरदस्ती कमरे का गेट खुलवाया गया. इस दौरान कई लोग वहां से भाग निकले, लेकिन दो युवती, एक नाबालिग और एक गिरोह के मास्टरमाइंड को दबोच लिया गया. थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि रैकेट चलाने के आरोप में सभी को हिरासत में लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता