ब्रेकिंग
बिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्षबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्ष

बिहार में सातवें आसमान पर अपराधियों का मनोबल, पुलिस को भी नहीं बख्स रहे अपराधी, देखिये छपरा में क्या हुआ?

CHAPRA: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है अब तो अपराधी पुलिस को ही निशाना बना रहे हैं। अपराधियों ने छपरा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। छपरा के बेखौफ अपराधियों ने

बिहार में सातवें आसमान पर अपराधियों का मनोबल, पुलिस को भी नहीं बख्स रहे अपराधी, देखिये छपरा में क्या हुआ?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है अब तो अपराधी पुलिस को ही निशाना बना रहे हैं। अपराधियों ने छपरा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। छपरा के बेखौफ अपराधियों ने जेल में ड्यूटी कर घर लौट रहे कक्षपाल को गोली मारी है। 


अपराधियों ने छपरा मंडल कारा में तैनात कक्षपाल अनुज कुमार साह को दारोगा राय चौक के पास गोली मारी और मौके से फरार हो गये। जेल के चहारदीवारी से सटे ही सड़क पर सरेआम जेल कर्मी पर गोली दागकर अपराधी फरार हो गए। घायल कक्षपाल को उसके साथियों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बता दें कि बीते दिनों बिहार के DGP राजविंदर सिंह भट्टी ने साफ शब्दों में सभी जिलों के SP और थानेदारों से कहा था कि क्रिमिनल को नहीं दौड़ाओगे तो वो आपको दौड़ाएगा। चुन लो दोनों में से क्या करना है और मैं देखूंगा कि आप क्रिमिनल को दौड़ाते हो या नहीं। उनकी बात अब सामने आ रही है सूबे में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। इनका मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है यही कारण है कि एक बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। अब तो ये लोग पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं। 

फर्स्ट बिहार के लिए छपरा से रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट