ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

बिहार पुलिस को ठेंगा दिखा रहे बदमाश! थाने के पास गोली मारकर ले ली शिक्षक की जान, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

MADHEPURA: मधेपुरा में बेखौफ बदमाशों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षक एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिग

बिहार पुलिस को ठेंगा दिखा रहे बदमाश! थाने के पास गोली मारकर ले ली शिक्षक की जान, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में बेखौफ बदमाशों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षक एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिलहाल हत्या के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो सका है। घटना ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र की है।


मृतक शिक्षक की पहचान ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के बभनगामा महेश गांव निवासी योगेंद्र राम के बेटे शिव सक्सेना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में भाग लेकर देर शाम शिक्षक अपने घर लौट रहे थे, तभी ग्वालपाड़ा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। 


उधर, सरेआम शिक्षक की हत्या की खबर सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और NH 106 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों का कहना था कि थाने के पास अपराधियों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया और पुलिस प्रशासन अबतक कुछ नहीं कर पाई है हालांकि मौके पर पहुंचे अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया।


पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शिक्षक की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। एसपी राजेश कुमार ने जल्द ही वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता