ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

बिहार में शराबियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, जीविका के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 15 अरेस्ट

SAHARSA: बिहार में शराबबंदी कानून का खुलकर माखौल उड़ाया जा रहा है। पुलिस और सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद शराब बेचने और पीने का सिलसिला जारी है। शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों

बिहार में शराबियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, जीविका के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 15 अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में शराबबंदी कानून का खुलकर माखौल उड़ाया जा रहा है। पुलिस और सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद शराब बेचने और पीने का सिलसिला जारी है। शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है जहां उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर जीविका समूह के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर औप उसके सहयोगी समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात छापेमारी कर सहरसा के पतरघट प्रखंड में जीविका के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर और उसके सहयोगी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। दोनों शराब के नशे में पान खाने के लिए पान दुकान पर जा रहे थे, तभी उत्पाद विभाग की टीम ने उन्हें धर दबोचा और जांच की तो दोनों शराब के नशे में पाए गए।


गिरफ्तार किए गए जीविका का ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर सूरज कुमार और दूसरा कमल किशोर कुमार है जो ग्रामीण संसाधन सेवी है। गिरफ्तार प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि उसका दोस्त उससे मिलने आया था इसलिए शराब पार्टी की थी। इसके आलावा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से एक दर्जन से अधिक लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पर्व त्योहार का समय आने के कारण पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम शराब को लेकर काफी सतर्कता बरत रही है। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता