ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, दिनदहाड़े 46 लाख की लूट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से आ रही है जहां दो जिलों में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. बता दें खगड़िया शहर के एमजी मार्ग स्थित बंधन बैंक की शा

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, दिनदहाड़े 46 लाख की लूट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से आ रही है जहां दो जिलों में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. बता दें खगड़िया शहर के एमजी मार्ग स्थित बंधन बैंक की शाखा से गुरुवार को बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब 40 लाख रुपए की लूट की. मामला दोपहर 12:30 बजे का बताया जा रहा है. वारदात में बैंक के गार्ड की बंदूक भी तोड़ दी गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. पुलिस CCTV खंगाल रही है.


वहीं दूसरी खबर कटिहार से आ रही है जहां बाइक सवार चार अपराधियों ने दिनदहाड़े पशु व्यवसायी के चलती कार में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसके बाद अपराधियों ने कार से 16 लाख 30 हजार लूट लिए. दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकरी के अनुसार कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मुसापुर चौक हाइवे पर अपराधियों ने घटना को दिया. इस घटना के बाद एसपी जितेंद्र कुमार मौक़ाए वारदात पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा- व्यवसायी मधेपुरा से रुपए लेकर पशुमेला खेड़िया जा रहा था. व्यवसायी के जानकारी के अनुसार 16 लाख 30 हजार की लूट कर ली गयी है. कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं में 100% उद्द्भेदन अभी तक होता आ रहा है. इस घटना के बाद पुलिस अपने कार्य में जुटी हुई है.


बंधन बैंक की लूट के मामले में बताया जा रहा है कि 5 हथियारबंद अपराधियों बैंक में घुसे और गार्ड से मारपीट कर उसकी बंदूक तोड़ दी. गार्ड का सर भी फोड़ दिया. हथियार के सहारे अपराधियों ने बैंक कर्मियों को धमकाया और लोगों से मारपीट की. बैंककर्मी और ग्राहकों को बंधक बनाकर उनके मोबाइल भी छीन लिए.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RATAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता