ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार : अपराध की योजना बनाते 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक पिस्टल भी जब्त

AURNGABAD : औरंगाबाद जिले के मदनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे 6 अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इनकी गिरफ्तारी मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़र

 बिहार : अपराध की योजना बनाते 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक पिस्टल भी जब्त
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURNGABAD :  औरंगाबाद जिले के मदनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे 6 अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इनकी गिरफ्तारी मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया मोड़ के पास से की गई है।इनके पास से 7.65 के एक पिस्टल,कई मोबाइल और स्कोर्पियो को भी जब्त किया गया है।


गिरफ्तार लोगों की पहचान जहानाबाद जिले के कडोना निवासी शत्रुध्न सिंह के पुत्र पीयूष कुमार,गया जिले के टेकारी थाना अंतर्गत बेलहरिया निवासी रामस्वरूप यादव के पुत्र अखिलेश यादव, जसीमुद्दीन के पुत्र शादाब आलम,रामनगीना सिंह के पुत्र संजय कुमार, टेकारी थाना क्षेत्र के गहरपुर निवासी भुंइलाल सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह और टेकारी थाना क्षेत्र के नेपा निवासी सहदेव यादव के पुत्र सुनील यादव शामिल हैं। मदनपुर सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह और थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मदनपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि,कुछ लोग एक स्कोर्पियो जिसका नंबर-BR01PK/7690 है । जो किसी अपराध को अंजाम देने का प्लान बना रहे हैं।


सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पड़रिया मोड़ के पास सघन अभियान चलाते हुए स्कोर्पियो में सवार 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से एक पिस्टल और कई मोबाइल बरामद किए गए हैं।मदनपुर थाना कांड संख्या-76/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है।इस अभियान के इंस्पेक्टर विजय सिंह के साथ सशत्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता