ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला, नालंदा में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

NALANDA: नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम में भूमि विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आंदि धरहरा गांव निवासी इंदल पासवान (60 वर

बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला, नालंदा में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

NALANDA: नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम में भूमि विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आंदि धरहरा गांव निवासी इंदल पासवान (60 वर्ष) के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, इंदल पासवान दवा लेकर अपने गांव जा रहे थे। तभी समदाह पुल के पास पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधी सुबोध राम ने उन पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल इंदल पासवान को बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता और सुबोध राम के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सुबोध राम ने उनके पिता की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी नुरुल हक घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता