ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार में मुर्दों को भी नहीं बख्श रहे हैं माफिया, कब्रिस्तान से कर रहे शराब की तस्करी

DARBHANGA : बिहार में जितनी शराब माफियाओं पर जितनी सख्ती की जा रही है. शराब माफिया उतना ही दबंग होते जा रहे हैं. उन्हें न शासन-प्रशासन का डर है न लोगों का, ऐसा ही एक वाक्या दरभंगा के लहेरियासराय था

बिहार में मुर्दों को भी नहीं बख्श रहे हैं माफिया, कब्रिस्तान से कर रहे शराब की तस्करी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार में जितनी शराब माफियाओं पर जितनी सख्ती की जा रही है. शराब माफिया उतना ही दबंग होते जा रहे हैं. उन्हें न शासन-प्रशासन का डर है न लोगों का, ऐसा ही एक वाक्या दरभंगा के लहेरियासराय थाना अंतर्गत मदारपुर कब्रिस्तान में नजर आया है जो शहर के बीचोबीच सबसे व्यस्ततम सड़क किनारे है. 


जहां शराब माफियाओं ने शराब छुपाने के लिए कब्रिस्तान में सोए मुर्दो को भी नही बख्शा. घटना आज सुबह की है, 9:00 बजे करीब लोगों ने देखा कब्रिस्तान में से 5-6 लोग शराब निकाल रहे हैं. एवं उसे बेचने के लिए ले जा रहे हैं लोगों ने जब देखा तो इस बात का विरोध करना शुरू किया की इन शराब माफियाओं ने कब्रिस्तान को भी नहीं बख्शा है. 


लोगों के इकट्ठा होने के बाद जब लोग शराब माफियाओं के पास पहुंचे तो शराब माफियाओं ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया. लेकिन लोगों की भीड़ देख अंत में शराब माफिया शराब ही छोड़ भाग निकले. घटनास्थल पर लहरिया सराय थाने की पुलिस पहुंची और शराब को जप्त कर लिया.


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता