ब्रेकिंग
सीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेशJPSC परीक्षा धांधली मामले में CID का बड़ा एक्शन, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तारमंदिर में जूता पहनकर ड्यूटी करने वाली दारोगा पर भड़के शिवभक्त, विरोध करने पर उतारे जूते, वीडियो हुआ वायरल सीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेशJPSC परीक्षा धांधली मामले में CID का बड़ा एक्शन, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तारमंदिर में जूता पहनकर ड्यूटी करने वाली दारोगा पर भड़के शिवभक्त, विरोध करने पर उतारे जूते, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, पिस्टल दिखाकर बैंक कर्मी से लूट लिए इतने लाख

KATIHAR: बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है। बाइक सवार बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मी को पिस्टल दिखाकर कैश और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटन

बिहार में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, पिस्टल दिखाकर बैंक कर्मी से लूट लिए इतने लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है। बाइक सवार बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मी को पिस्टल दिखाकर कैश और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, बंधन बैंक का कर्मी लोन के पैसे वसूलकर वापस दफ्तर लौट रहा था, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोक दिया और पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने बैंककर्मी के पास मौजूद 1 लाख 67 हजार 900 रुपये के अलावे उसकी बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।