ब्रेकिंग
TRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षामुजफ्फरपुर: उदनडीह भू-माफिया कांड में बड़ी कार्रवाई, बेलसंड विधायक के कार्यालय से शूटर और अब शराब कारोबारी समेत 6 गिरफ्तार, 26 मामले दर्जएक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानीTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षामुजफ्फरपुर: उदनडीह भू-माफिया कांड में बड़ी कार्रवाई, बेलसंड विधायक के कार्यालय से शूटर और अब शराब कारोबारी समेत 6 गिरफ्तार, 26 मामले दर्जएक वो समय था जब पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे, आज फॉर्च्यूनर से जाकर लगाता है झाड़ू, एक सफाईकर्मी की दर्दनाक कहानी

बिहार में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, सेंट्रल बैंक की शाखा से 65 लाख लूट ले गए बदमाश

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दो बाइक पर सवार होकर आए पांच अपराधियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऐर

बिहार में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, सेंट्रल बैंक की शाखा से 65 लाख लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दो बाइक पर सवार होकर आए पांच अपराधियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऐरोत शाखा से करीब 65 लाख रुपए लूट लिए हैं। सुबह सुबह लूट की इस बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 

इस घटना के बारें में बताया जा रहा है कि, दो बाइक से 5 की संख्या में आए अपराधियो ने समस्तीपुर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऐरोत शाखा से करीब 65 लाख रुपए लूट लिए। जानकारी के मुताबिक, बैंक खुलते ही तीन अपराधी दूसरे ग्राहकों के साथ ही शाखा में घुस गए और बैंक के प्रबंधक समेत अन्य कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर बैंक का कैश बॉक्स खुलवाया और सभी रुपए झोले,कार्टून,बोरे में भरकर निकल गए। झोला से लाखों रुपए के बंडल के साथ देशी पिस्तौल भी बरामद।

इधर, इस लूट की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगो ने भाग रहे अपराधियो का पीछा करना शुरू कर दिया।करीब तीन किलोमीटर दूर भागने के दौरान बाइक से एक अपराधी गिर गया।उसके पास रुपए भरा झोला और एक कार्टून भी था।बाकी रुपए जो बोरे में था उसे लेकर बाकी अपराधी भागने में सफल रहा। हालांकि, उसके द्वारा पहले अपराधी के पकड़े जाने से कुछ दूर आगे जाकर अपनी बाइक और रुपए भरा दूसरा झोला छोड़कर हुआ फरार। लेकिन, इसके बाबजूद दो बोरा रुपया अब भी भागे अपराधियो के पास ही है।


वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बंधक बना कर रखे गए अपराधी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।साथ ही भाग निकले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।कुल कितने रुपये की लूट हुई और कितना बरामद हो गया है इसकी सही जानकारी फिलहाल नही मिल पा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता