ब्रेकिंग
दिन में प्रेमी और रात में पति के साथ रहूंगी: महिला ने पुलिस को सौंपा ‘ड्यूटी चार्ट, ’हसबैंड ने कहा..दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्तारदिन में प्रेमी और रात में पति के साथ रहूंगी: महिला ने पुलिस को सौंपा ‘ड्यूटी चार्ट, ’हसबैंड ने कहा..दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगाबिहार में पेपर लीक से लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: रिटायर्ड जज के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष समिति का होगा गठनस्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा!, 21 महिलाओं का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तारशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्तार

बिहार में सुबह सवेरे CSP संचालक से लाखों की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रविवार की सुबह बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से 6.50 लाख रुपए लूट लि

बिहार में सुबह सवेरे CSP संचालक से लाखों की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रविवार की सुबह बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से 6.50 लाख रुपए लूट लिये। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि CSP संचालक राजन कुमार रविवार की सुबह वारिस नगर थाना चौक स्थिति सीएसपी केंद्र खोलने के लिए जा रहा था,तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उससे लूटपाट की और विरोध करने पर उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल राजन कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।


उधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। सुबह सवेरे लूटपाट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।