ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त✦नवोदय विद्यालय में प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी 4 छात्राओं की तबीयत, चक्कर खाकर गिरीं; अस्पताल में भर्ती✦दुर्गा पूजा पर बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 17 अक्टूबर से छुट्टी, जानिए कब खुलेंगे✦2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त✦नवोदय विद्यालय में प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी 4 छात्राओं की तबीयत, चक्कर खाकर गिरीं; अस्पताल में भर्ती✦दुर्गा पूजा पर बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 17 अक्टूबर से छुट्टी, जानिए कब खुलेंगे✦2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी

बिहार में खपाए जा रहे जाली नोट: लाखों रुपए की फेक करेंसी के साथ गिरफ्त में आया कारोबारी, पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट

MOTIHARI: बिहार में जाली नोटों का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। सीमावर्ती जिलों में दूसरे देश ने जाली नोट की खेप पहुंचाई जा रही है और बिहार में उन जाली नोटों को खपाया जा रहा है।

बिहार में खपाए जा रहे जाली नोट: लाखों रुपए की फेक करेंसी के साथ गिरफ्त में आया कारोबारी, पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में जाली नोटों का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। सीमावर्ती जिलों में दूसरे देश ने जाली नोट की खेप पहुंचाई जा रही है और बिहार में उन जाली नोटों को खपाया जा रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब डेढ़ लाख के जाली नोट के साथ एक कारोबारी को अरेस्ट किया है।


दरअसल, भारत-नेपाल की सीमा पर स्थित पूर्वी चंपारण की पुलिस ने नशीले पदार्थों और जाली नोट की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए अभियान चला रही है। इसी अभियान के तरह एक सप्ताह के भीतर पुलिस करीब 30 करोड़ के चरस को जब्त कर चुकी है। इसी अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है।


पुलिस ने 1 लाख 44 हजार रुपए के जाली नोट के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई छौड़ादानो थाना क्षेत्र के रक्सौल छौड़ादानो नहर पर की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फेक कैरेंसी का कारोबारी भारी मात्रा में नोटों का बंडल लेकर जा रहा है, तभी पुलिस ने वाहन जांच शुरू कर दिया।


इसी दौरान बाइक से जाली नोट का खेप लेकर जा रहे कारोबारी आसिफ राज को पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी में पुलिस ने उसके पास से 1 लाख 44 हजार के जाली नोट को जब्त किया। पुलिस ने जाली नोट के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम