ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

बिहार: हनुमान मंदिर में आरती के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज, एक दर्जन लोग घायल

NALANDA: इस वक्त खबर बिहार के नालंदा से आ रही है जहां पुलिस की दबंगई देखने को मिली. यहां हनुमान मंदिर में आरती के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं. दरअसल, ज

बिहार: हनुमान मंदिर में आरती के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज, एक दर्जन लोग घायल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

NALANDA: इस वक्त खबर बिहार के नालंदा से आ रही है जहां पुलिस की दबंगई देखने को मिली. यहां हनुमान मंदिर में आरती के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं. दरअसल, जिले के बिहार थाना इलाके के अंबेर चौक के पास हनुमान मंदिर पर मंगलवार को हनुमान जी की आरती हो रही थी. जिस वजह से लोगों की भीड़ थी. 


इसी दौरान वहां से पुलिस की गाड़ी वहां से गुजरी लेकिन सड़क पर भीड़ होने के कारण उनको जाने में परेशानी हो रही थी. जिस वजह से पुलिस ने दबंगई दिखाते हुए भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज शुरू कर दिया. देखते ही देखते भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 12 से भी अधिक लोग जख्मी हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में गुस्सा है. अब वहां के लोगों ने 24 घंटे के अंदर सभी पुलिस कर्मी को निलंबित करने की मांग की है. 


पुलिस की लाठीचार्ज के बाद लोगों में गुस्सा है. लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया. इस समर्थन में आसपास के दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर दिया.