ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, थानेदार-दारोगा के साथ 4 जवान घायल

MADHUBANI: मधुबनी में शुक्रवार को हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भारी हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। नाराज लोगों ने दंडाधिकारी और पुलिसकर्मियों को

गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, थानेदार-दारोगा के साथ 4 जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में शुक्रवार को हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भारी हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। नाराज लोगों ने दंडाधिकारी और पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।


दरअसल, हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भेजा थाना क्षेत्र के रहुआ संग्राम में सड़क जाम कर रही भीड़ अचानक उग्र हो गई और पुलिस पर टूट पड़ी। जाम स्थल पर दंडाधिकारी के साथ पहुंची मधेपुर थाने की पुलिस को भीड़ ने खदेड़-खदेड़कर पीटना शुरू कर दिया। 


भीड़ में शामिल एक महिला द्वारा सबसे पहले पुलिस को धक्का दिया गया। उसके बाद भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले से मधेपुर थानाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र राजू, एसआई लक्ष्मण साहू एवं पुलिस बल के चार जवान जख्मी हो गए। मौके से किसी तरह जान बचाकर पुलिस कर्मी रहुआ संग्राम से भागने में सफल रहे। घायल पुलिस कर्मियों ने मधेपुर पीएचसी में इलाज कराया। 


बताते चलें कि रहुआ संग्राम गांव निवासी मजदूर दिनेश कामत उर्फ दल्लू बीते 15 अगस्त को मधेपुर थाना क्षेत्र में शव मिला था। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव के लोग बुधवार से पुलिस के विरुद्ध आंदोलन कर रहे हैं। दो दिनों तक लगातार धरना देने के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था, जिसके बाद नके धैर्य ने जवाब दे दिया।

रिपोर्ट- कुमार गौरव