ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

बिहार में घूस लेते दारोगा का वीडियो वायरल, कोर्ट में केस डायरी जल्द पहुंचाने के नाम पर पैसे की मांग

MUNGER: विजिलेंस की टीम आए दिन घूस लेने वालों पर कार्रवाई करती है लेकिन बिहार में घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा लगता है कि इनको किसी का डर ही नहीं है। बिहार में

बिहार में घूस लेते दारोगा का वीडियो वायरल, कोर्ट में केस डायरी जल्द पहुंचाने के नाम पर पैसे की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: विजिलेंस की टीम आए दिन घूस लेने वालों पर कार्रवाई करती है लेकिन बिहार में घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा लगता है कि इनको किसी का डर ही नहीं है। बिहार में घूस लेने का एक नया मामला सामने आया है। मामला बिहार के मुंगेर जिले का है जहां घूस लेते दारोगा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कोर्ट में जल्द केस डायरी पहुंचाने के नाम पर सौदा दारोगा ने किया है। 


मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना में तैनात दारोगा का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल में हवेली खड़गपुर थाने में तैनात दारोगा प्रेमचंद्र नायक दिख रहे हैं जो किसी व्यक्ति से केस डायरी कोर्ट में जल्द पहुंचाने के लिए रिश्वत ली। 


सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है की कोर्ट में जल्द केस डायरी पहुंचाने के नाम पर भी पुलिस कर्मी अवैध उगाही कर रहे हैं। मामला मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर का हैं। जहां के दारोगा द्वारा समय पर डायरी पहुंचाने के नाम पर घूस मांगा गया। इसका वीडियो किसी ने बना लिया अब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है की कैसे हवेली खड़गपुर थाना में पदस्थापित एसआई प्रेम चंद नायक केस डायरी कोर्ट में जल्द पहुंचाने के लिये किस तरह अवैध वसूली कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की कैसे एसआई पैसा पॉकेट में रख रहे हैं। दारोगा को पैसा देने वाले व्यक्ति ने स्टिंग कर वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया। हालांकि वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।