ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

बिहार में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर कारोबारी से लूट लिए इतने लाख

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपए निकालकर लौट रहे कारोबारी को पिस्टल

बिहार में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर कारोबारी से लूट लिए इतने लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपए निकालकर लौट रहे कारोबारी को पिस्टल दिखाकर उसके पास से पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से हड़कंप मच गया है।


दरअसल, काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर चौक के पास पीड़ित ग्रिल व्यवसायी रोजे आलम सोमवार को बैंक से पैसा निकाल कर जैसे ही बाहर आए वहां मौजूद बाइकर्स गैंग ने पिस्टल दिखाकर पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने भगवानपुर ओवर ब्रिज होते हुए यादव नगर गेट तक बदमाशों को खदेड़ा लेकिन बाइकर्स गैंग भाग निकला।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता