ब्रेकिंग
पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!

बिहार में डकैती की बड़ी वारदात, टीचर के घर से 20 लाख की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

SIWAN : बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के खुली चुनौते दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां अपराधियों

बिहार में डकैती की बड़ी वारदात, टीचर के घर से 20 लाख की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के खुली चुनौते दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां अपराधियों ने डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की है। यहां 15 की संख्या में आए डकैतों ने एक शिक्षक के घर को अपना निशाना बनाया है। परिवार के लोगों को बंधकर बनाकर डकैत करीब 20 लाख की संपत्ति लूटकर आराम से चलते बने।


रविवार की देर रात 15 अपराधी शिक्षक राजेश पांडे के घर घुस गए। जबतक परिवार के लोग कुछ समझ पाते अपराधियों ने घर के सभी सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। सभी को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। इस दौरान डकैतों ने घर में रखे जेवरात और कैश समेत करीब 20 लाख की संपत्ति लूटकर आराम से निकल गए।


पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का कहना है कि सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की कार्यशैली से नाराज लोगों ने सोमवार को गुठनी-देवरिया मार्ग को घंटों जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।