ब्रेकिंग
JPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासत

बिहार में साइबर अपराध के मामले बढ़े: बैंक मैनेजर से लेकर क्लर्क तक को लगाया चूना, ठग लिए 70 लाख से अधिक की राशि

PATNA : बिहार में साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। साइबर अपराधी लोगों को तरह-तरह का झांसा देकर उनकी गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया

बिहार में साइबर अपराध के मामले बढ़े: बैंक मैनेजर से लेकर क्लर्क तक को लगाया चूना, ठग लिए 70 लाख से अधिक की राशि
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। साइबर अपराधी लोगों को तरह-तरह का झांसा देकर उनकी गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एसबीआई के रिटायर मैनेजर से 54 लाख रुपए ठग लिए जबकि कारा कर्मी और पशुपालन विभाग के क्लर्क को 19 लाख रुपए का चूना लगा दिया है।


साइबर अपराधियों ने सबसे पहले राजेंद्र नगर के रहने वाले एसबीआई के सेवानिवृत मैनेजर मुकेश दास को अपना शिकार बनाया। गिरोह की महिला सदस्य ने उन्हें फोन कर ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में बताया और निवेश का झांसा दिया। इस झांसे में आकर उन्होंने 11.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए और बाद में 54 लाख से अधिक रुपए गवां बैठे।


साइबर अपराधियों ने इसके बाद फतुहा के रहने वाले कारा विभाग के क्लर्क दीपक कुमार को निवेश से 20 गुना अधिक लाभ देने वाला मैसेज भेजा। झांसे में आकर दीपक कुमार एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गए, जहां उनसे 15 लाख रुपए ठग लिए गए। जबकि साइबर ठगों ने पशुपालन विभाग के लिपिक आदित्य कुमार को चार लाख रुपए का चूना लगाया है। ठगी के शिकार लोगों की शिकायत पर पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।