ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

बिहार में महापाप: चलती कार में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, लाउडस्पीकर की आवाज में दब गईं चीखें

SAHARSA: बिहार के सहरसा में महापाप हुआ है। यहां चलती कार में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने कार के म्यूजिक सिस्टम का वॉल्यूम बढ़ा दि

बिहार में महापाप: चलती कार में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, लाउडस्पीकर की आवाज में दब गईं चीखें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा में महापाप हुआ है। यहां चलती कार में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने कार के म्यूजिक सिस्टम का वॉल्यूम बढ़ा दिया और लड़की को जबरन हवस का शिकार बनाया। बदमाशों ने बीते 14 सितंबर को इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 16 सितंबर को केस दर्ज किया तब जाकर मामला सामने आया। पीड़िता ने दो लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। दो आरोपियों में से एक का नाम बिट्टू तथा दूसरे का नाम अंकुश कुमार है। वहीं एक लड़का गाड़ी चला रहा था।


बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की 14 सितंबर की शाम सड़क किनारे खेत में बकरी चरा रही थी। तभी दोनों लड़के वहां पहुंचे और लड़की को पास बुलाया। लड़की जैसे ही कार के पास पहुंची लड़कों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और बरियाही बाजार इलाके में सुनसान जगह पर बारी बारी से रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने लड़की को कार से बाहर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए।


किसी तरह से लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़ित लड़की को साथ लेकर थान पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद सदर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता