ब्रेकिंग
बिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टराष्ट्रीय उद्यमिता चुनौती 2026: वीवीआरएस में पोस्टर प्रतियोगिता, 124 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभाबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगबिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टराष्ट्रीय उद्यमिता चुनौती 2026: वीवीआरएस में पोस्टर प्रतियोगिता, 124 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभाबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंग

बिहार में बीजेपी नेता के घर बड़ी डकैती, हथियार दिखाकर 10 लाख की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बदमाशों ने बीजेपी नेता के घर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार की देर रात घर में घुसे नकाबपोश डकैतों ने पहले तो घर के सदस्यों

बिहार में बीजेपी नेता के घर बड़ी डकैती, हथियार दिखाकर 10 लाख की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां बदमाशों ने बीजेपी नेता के घर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार की देर रात घर में घुसे नकाबपोश डकैतों ने पहले तो घर के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और उसके बाद घर में रखे कैश समेत करीब 10 लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रसलपुर की है।


डकैती की यह बड़ी वारदात बीजेपी नेता नेता सुनील सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के घर हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे आठ से दस की संख्या में नकाबपोश डकैत बीजेपी नेता के घर में घुस गए और परिवार के लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर घर में जमकर लूटपाट की। दहशत फैलाने के लिए डकैतों ने इस दौरान फायरिंग भी की। करीब एक घंटे तक डकैत तांडव मचाते रहे। विरोध करने पर बीजेपी नेता और उनकी पत्नी के साथ मारपीट भी की।


लूटपाट के बाद डकैत पश्चिम दिशा की ओर भाग गए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के बयान पर पुलिस डकैतों के गिरोह का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। डकैती की इस बड़ी वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता