ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!

बिहार में बाइक सवार बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े उपमुखिया को मारी गोली; इलाके में सनसनी

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक उपमुखिया को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वर्तमान उपमुखिया सह वार्ड पार्षद अपनी लू

बिहार में बाइक सवार बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े उपमुखिया को मारी गोली; इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर के आरा से आ रही है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक उपमुखिया को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वर्तमान उपमुखिया सह वार्ड पार्षद अपनी लूना पर सवार होकर बाजार जा रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने हमला बोल दिया। घटना संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव के पास की है।


बताया जा रहा है कि फुलाड़ी गांव निवासी नथू साह के 32 वर्षीय बेटे सह खंडल पंचायत के उपमुखिया सह वार्ड पार्षद दीपक कुमार केसरी पेशे से किराना दुकानदार हैं और गांव में ही अपनी किराना का दुकान चलाते हैं। रविवार की सुबह दीपक किराना दुकान के लिए बाजार से सामान लाने अपनी लूना पर सवार होकर घर से निकले थे, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


गोली दीपक के पेट के पिछले हिस्से में लगी है, जो आर पार हो गई है। गोली लगते ही उपमुखिया लूना खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। इलाके के लोगों ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने घायल उपमुखिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है।


उधर, घटना की सूचना मिलते ही संदेश थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे है और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता