ब्रेकिंग
घर के अंदर चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, तभी पुलिस ने मारी दबिश, खुला पूरा खेलनेपाल में भारी तबाही के बीच मृतकों की संख्या हुई 903, चीन ने दी 22 लाख डॉलर की मदद, भारत की फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चापटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, अबतक 7 लोगों की मौत की खबर; कई घायलबिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ाने के बजाय टेबल पर खर्राटे लेते दिखे शिक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलक्या यही शराबबंदी है? बिहार में ट्रेनों से गांजा और शराब की तस्करी का खुलासा, लाखों का माल बरामदघर के अंदर चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, तभी पुलिस ने मारी दबिश, खुला पूरा खेलनेपाल में भारी तबाही के बीच मृतकों की संख्या हुई 903, चीन ने दी 22 लाख डॉलर की मदद, भारत की फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चापटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, अबतक 7 लोगों की मौत की खबर; कई घायलबिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ाने के बजाय टेबल पर खर्राटे लेते दिखे शिक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलक्या यही शराबबंदी है? बिहार में ट्रेनों से गांजा और शराब की तस्करी का खुलासा, लाखों का माल बरामद

बिहार में मॉब लिंचिंग की वारदात : भीड़ के हत्थे चढ़ा मवेशी चोर, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर ले ली जान

ARARIA : बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। घटना फारबिसगंज के सिमराहा थाना क्षेत्र स्थित पोठिया गांव की है। यहां आक्रोशित भीड़ ने एक मवेशी चोर को पीट-पीट

बिहार में मॉब लिंचिंग की वारदात : भीड़ के हत्थे चढ़ा मवेशी चोर, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA : बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। घटना फारबिसगंज के सिमराहा थाना क्षेत्र स्थित पोठिया गांव की है। यहां आक्रोशित भीड़ ने एक मवेशी चोर को पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस चोर को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


दरअसल, सिमराहा थाना क्षेत्र में इन दिनों मवेशी चोरों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन मवेशियों की चोरी से इलाके के लोग खासे परेशान हैं। गुरुवार की देर रात पोठिया गांव में मवेशी की चोरी करते एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने चोर की बेरगमी से पिटाई कर दी। चोर लोगों से हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता रहा लेकिन लोगों को उसपर जरा सी भी दया नहीं आई।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सिमराहा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को लोगों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फारबिसगंज एसडीपीओ भी सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों को वारदात की जानकारी दे दी गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।