ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में बेलगाम हुए अपराधी ! गया में प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, बांका में गला रेत कर ले ली किसान की जान

GAYA/ BANKA : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन ये अपराधी अपने काले

बिहार में बेलगाम हुए अपराधी ! गया में प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, बांका में गला रेत कर ले ली किसान की जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA/ BANKA : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं।  उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन ये अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम नहीं देते है। इसी कड़ी में अब बेख़ौफ़ अपराधियों ने जो अलग - अलग जगहों को मौत के घाट उतार डाला है। यह घटना गया और बांका का बताया जा रहा है। 


दरअसल, पहली घटना गया से जुडी हुई है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। यहां गया के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह 55 वर्षीय प्रॉपटी डीलर का शव मिला। बताया जा रहा है कि जमीन कारोबारी गोविंद प्रसाद वर्मा की गोली मारकर हत्या की गई है। और फिर शव को बाजितपुर बधार में लाकर फेंक दिया गया। शव के पास से शराब और बीयर की बोतलें बरामद हुईं है। मृतक की बाइक रोड किनारे मिली है। मृतक की खिरियावां गांव का रहने वाला था। 


वहीं, इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जोरदार हंगामा किया है।  ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इस मामले के हत्यारे पकड़े नहीं जाएंगे। तब तक शव उठने नहीं देंगे। फिलहाल पुलिस की टीम डॉग स्क्वाइड के साथ पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम भी आ रही है। मामले की गंभीरता से जांच कर हत्यारे को जल्द पकड़ा जाएगा।


इधर, बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के दूधरो गांव में एक किसान की गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान केडिया गांव निवासी तेज नारायण राय(55) के रूप में की गई है। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज नारायण राय किसी काम से बाहर गए हुए थे। गांव से करीब 2 किलोमीटर पहले ही घात लगाए बदमाशों ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। बाद में स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों ने उनके शव को देखा तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।