ब्रेकिंग
नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! रिटायर्ड इंजीनियर को हथियार के बल पर बंधक बना लाखों की लूट, CCTV को भी किया क्षतिग्रस्त

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी !  रिटायर्ड इंजीनियर को हथियार के बल पर बंधक बना लाखों की लूट, CCTV को भी किया क्षतिग्रस्त
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI  : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है। उसके मुताबिक़ बेगूसराय में अपराधियों ने एक रिटायर्ड इंजीनियर को हथियार के बल पर बंधक बना लाखों की संपति लूट डाली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में बदमाशों ने एक घर मे रिटायर्ड इंजीनियर दम्पत्ति को बंधक बनाकर 8 लाख मूल्य के ज्वेलरी और पैसे लूटकर ले गए। इतना ही चोरों ने CCTV को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और उसका DVR भी अपने साथ ले गए। यह घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के बीरगंज गांव की है।इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम के हालत बने हुए हैं। 


वहीं,लुटेरों ने तकरीबन पचास लाख से अधिक सामान की लूट की। बदमाशों ने पहले गोदरेज का ताला तोड़कर उसमें रखे सारा सोने की जेवरात की चोरी की। पीड़ित परिवार वालों ने इस घटना की सूचना मंसूरचक पुलिस को दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह  इलाका समस्तीपुर और बेगूसराय जिला का बॉर्डर के पास है। 


इस घटना को लेकर घरवालों ने बताया कि रिटायर इंजीनियर राम पुकार घर में सोए हुए थे। तभी करीब आधा दर्जन की संख्या में हथियार बंद बदमाशों ने घर में एंट्री की।  रिटायर इंजीनियर राम पुकार महतो और पत्नी को हथियार के बल पर बंधक बनाया और घर में ही दोनों को हाथ पैर बांधकर लूट की इस भीषण घटना को अंजाम दिया। 


उधर, इस घटना को लेकर एसपीयोगेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात मंसूरचक थाना अन्तर्गत बीरगंज क्षेत्र में एक घर में हथियार के बल पर 4 लोगो के द्वारा लूट की घटना कारित की गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। कोई हताहत नहीं हुआ है।