ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव: लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घाय

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव: लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के अरार संथाली टोला के पास की है।


युवक की पहचान पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना अंतर्गत रामपुर तिलक, वार्ड नंबर 4 निवासी नागो ऋषिदेव के 18 वर्षीय बेटे मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मिथिलेश बाइक पर सवार होकर पछलग से अपने घर रामपुर जा रहा था। इसी दौरान अरार घाट पुल के संथाली टोला के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने मिथिलेश कुमार को घेर लिया और उसकी बाइक छीनने की कोशिश करने लगे।


मिथिलेश ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता