ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े दो लोगों को मौत के घाट उतारा; डबल मर्डर से सनसनी

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों शख्स घर के दरवाजे पर बैठे

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े दो लोगों को मौत के घाट उतारा; डबल मर्डर से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों शख्स घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के केदार चौक मदारपुर की है।


मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के चकनूर गांव निवासी विपिन राय उर्फ करुड़ा और नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर रामजीवन चौक निवासी छोटू सिंह के रूप में की गई है, जो आपस में दोस्त थे। बताया जा रहा है कि विपिन राय अपने निर्माणाधीन नए मकान के पास अपने दोस्त छोटू सिंह के साथ बैठा था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनपर गोली चला दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। दिनदहाड़े दो लोगों की हत्या से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता