ब्रेकिंग
सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरासड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरा

बिहार में बैंक लूट की नाकाम कोशिश, पिस्टल से गोली नहीं चली तो जान बचाकर भागे लुटेरे

ARA: बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने बैंक लूट की नाकाम कोशिश की है। बुधवार की दोपहर हथियारों से लैस होकर बैंक में घुसे बदमाशों ने बैंककर्मियों और ग्राहकों को गन प्वाइं

बिहार में बैंक लूट की नाकाम कोशिश, पिस्टल से गोली नहीं चली तो जान बचाकर भागे लुटेरे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने बैंक लूट की नाकाम कोशिश की है। बुधवार की दोपहर हथियारों से लैस होकर बैंक में घुसे बदमाशों ने बैंककर्मियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया था लेकिन ऐन वक्त पर उनके पिस्टल से फायर नहीं हो सका, जिसके बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए और लूट की बड़ी वारदात होते-होते रह गई। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र तके बिलौटी स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की है।


दरअसल, हर दिन की तरह बुधवार को भी बैंक में कामकाज हो रहा था। इसी दौरान हथियारों से लैस होकर चार-पांच नकाबपोश बदमाश बैंक में घुस गए और बैंककर्मियों समेत अन्य ग्राहकों को गन प्लाइंट पर ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने बैंककर्मियों को खाली बैग दिया और उसमें रुपए भरने को कहा लेकिन जब बैंककर्मियों ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो बदमाशों ने पिस्टल से फायर करने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल से फायर नहीं हो सका। जिसके बाद खुद को फंसता देख बदमाश मौके से फरार हो गए।


बैंककर्मियों द्वारा घटना की जानकारी शाहपुर पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बता दें कि पिछले साल भी बदमाशों ने शाहपुर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से तकरीबन 8 से 9 लाख रुपए लूट लिए थे, पुलिस आजतक उस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। गनीमत रहा कि आज बैंक लूट के दौरान बदमाशों के पिस्टल से गोली नहीं चली और उनके मनसूबों पर पानी फिर गया। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता