ब्रेकिंग
Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

बिहार में बालू माफिया का उत्पात: हमला कर जब्त ट्रकों को छुड़ा ले गए, जान बचाकर भागी पुलिस टीम

CHHAPRA: खबर सारण से आ रही है, जहां अवैध बालू लदे ट्रकों की जांच से गुस्साए बालू माफिया और ट्रक चालकों ने पुलिस टीम पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इस हमले के बाद मौके पर अफरा तफरी

बिहार में बालू माफिया का उत्पात: हमला कर जब्त ट्रकों को छुड़ा ले गए, जान बचाकर भागी पुलिस टीम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: खबर सारण से आ रही है, जहां अवैध बालू लदे ट्रकों की जांच से गुस्साए बालू माफिया और ट्रक चालकों ने पुलिस टीम पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इस हमले के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और पुलिस टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। बालू माफिया और उसके समर्थकों ने पुलिस वैन के शीशे भी तोड़ डाले।


दरअसल, दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर मुख्य मार्ग पर स्थानीय थाने की पुलिस बालू लदे वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने 21 ट्रकों को ओवरलोड पाया और उन्हें जब्त कर लिया और 8 ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज बालू माफिया और ट्रक चालकों ने पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस टीम पर पथराव भी शुरू हो गया,जिसके बाद पुलिस टीम जान बचाकर वहां से भाग खड़ी हुई। इस दौरान बालू माफिया ने जब्त किए गए सभी ट्रकों को मुक्त करा लिया।


बता दें कि छपरा के डोरीगंज से अवतार नगर होते हुए दिघवारा तक अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से चलता है। जब भी पुलिस कोई बड़ी कार्रवाई करना चाहती है तो बालू माफिया पुलिस टीम पर हमला बोल देते हैं, जिससे पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ता है। इससे पहले भी अवतार नगर दिघवारा रोड में कई बार पुलिस टीम पर हमले हो चुके हैं।