ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! ठेकेदार के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी से दहला इलाका

BUXAR: बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक ठेकेदार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। रविवार को चार बदमाश बाइक स्टैंड के ठेकेदार के घर पहुंचे औ

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! ठेकेदार के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक ठेकेदार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। रविवार को चार बदमाश बाइक स्टैंड के ठेकेदार के घर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर की है।


बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर के रहने वाले जगदीश साह के बेटे रमेश साह सरकारी बाइक स्टैंड की ठिकेदारी का काम करते हैं। बाइक स्टैंड की ठेकेदारी के को लेकर उनका विवाद चल रहा था। रविवार को रमेश साह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी मठियापुर के रहने वाले गौतम यादव अपने तीन-चार साथियों के साथ पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। ठेकेदार और उसके परिजनों ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई।


गनीमत की बात रही कि फायरिंग की इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित सरकारी स्टैंड को लेकर दो ठेकेदारों के बीच पहले से ही पुराना विवाद चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।