ब्रेकिंग
बिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोकडबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी: यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन का जीजा ने किया मर्डर, खुद को गोली मारने से पहले अपनी बहन की भी हत्याधरती के भगवान की करतूत: मरीज के दाहिने पैर में था फ्रैक्चर, डॉक्टर ने बाएं पैर पर चला दी कैंची, अब देना होगा 8 लाख रूपये का हर्जानाबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगसोरेन सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के आदेश पर लगाई रोकडबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी: यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन का जीजा ने किया मर्डर, खुद को गोली मारने से पहले अपनी बहन की भी हत्याधरती के भगवान की करतूत: मरीज के दाहिने पैर में था फ्रैक्चर, डॉक्टर ने बाएं पैर पर चला दी कैंची, अब देना होगा 8 लाख रूपये का हर्जाना

बिहार में बात-बात पर गोली मार रहे बदमाश: दोस्तों के साथ बैठे शख्स को गोलियों से किया छलनी

SITAMARHI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश बात-बात पर गोली मार रहे हैं। बदमाशों के लिए किसी को भी गोली मार देने आम बात हो गई है। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां अपराधियों न

बिहार में बात-बात पर गोली मार रहे बदमाश: दोस्तों के साथ बैठे शख्स को गोलियों से किया छलनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश बात-बात पर गोली मार रहे हैं। बदमाशों के लिए किसी को भी गोली मार देने आम बात हो गई है। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स को गोलियों से छलनी कर दिया। दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना रीगा थाना क्षेत्र के सिरौली बलवा गांव की है।


बताया जा रहा है कि बलवा गांव निवासी विजय सिंह शनिवार की दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठा हुआ था, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद विजय सिंह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में घायल विजय सिंह को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। 


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से विजय सिंह को गोली मारी गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता