ब्रेकिंग
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंग80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंग

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, बाजार जा रहे युवक को सरेआम मारी गोली; इलाके में सनसनी

KAIMUR: बिहार में बेखौफ अपराधी बात-बात पर गोली मार रहे हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहे युवक को गोली मार दी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, बाजार जा रहे युवक को सरेआम मारी गोली; इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में बेखौफ अपराधी बात-बात पर गोली मार रहे हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहे युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की है।


अपराधियों की गोली से घायल हुए शख्स की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी सुरेंद्र चौरसिया के 18 वर्षीय बेटे सुधीर कुमार चौरसिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुधीर पेट्रोल भराने के लिए बाइक से पेट्रोल पंप पर जा रहा था, तभी पैदल जा रहे नकाबपोश दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जो उसके पैर में जा लगी। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अनुमंडल अस्पताल मोहनिया से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल गोली मारने वाले बदमाश की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस वारदात के कारणों को तलाश रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।