ब्रेकिंग
पटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 25 करोड़ का खेल; Rapido ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तारएनकाउंटर के दो महीने बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे मनोज तिवारी, रक्षा बंधन के 10 दिन पहले बहन से बंधवाई राखीUGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जालखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रमपटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 25 करोड़ का खेल; Rapido ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तारएनकाउंटर के दो महीने बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे मनोज तिवारी, रक्षा बंधन के 10 दिन पहले बहन से बंधवाई राखीUGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जालखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रम

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, सुबह सवेरे स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भून डाला

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया है। बाइक सवार अपराधियों ने सुबह सवेरे एक कारोबारी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या क

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, सुबह सवेरे स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भून डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया है। बाइक सवार अपराधियों ने सुबह सवेरे एक कारोबारी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। बता दें कि बिहार में एक बार फिर कारोबारी अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं और एक के बाद उनकी हत्या हो रही है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह स्वर्ण कारोबारी किसी काम से घर से निकले थे। जैसे ही वे मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढ़ाला के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी, गोली लगने से कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई।


गोली की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंची अपराधी वहां से फरार हो गए थे। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर हथुआ एसडीपीओ पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं।