ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

बिहार में क्राइम अनकंट्रोल, आधे घंटे के भीतर अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, पटना एम्स के पास दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग

SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपराध का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. कई जिलों से लगातार गोलीबारी की वारदात सामने आ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सहरसा से जहां अपराधियों ने ए

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपराध का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. कई जिलों से लगातार गोलीबारी की वारदात सामने आ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सहरसा से जहां अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार दी. बक्सर में अपराधियों द्वारा एक शख्स को गोली मारे जाने के बाद राजधानी पटना में एम्स के पास तीन दवा दुकानों में अपराधियों ने फायरिंग की. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


सहरसा में अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली
वारदात सहरसा जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक हनुमान चौक के रहने वाले अंडा कारोबारी मो० यूनुस के बेटे  मो० अरमान को अपराधियों ने गोली मार दी. युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. परिजनों ने मोनू सिंह और प्रांजल ठाकुर सहित अन्य दो अपराधियों के ऊपर गोली मारने का आरोप लगाया है. सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. 


पटना एम्स के पास तीन मेडिकल दुकानों में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
राजधानी पटना से जहां एम्स के पास तीन दवा दुकानों में अपराधियों ने फायरिंग की. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वारदात पटना के फुलवारीशरीफ इलाके की है. जहां पटना एम्स के पास मेडिकल दुकानों में घुसकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक मेडिकल दुकानदार की बाल-बाल जान बची. उसने बताया कि दुकान में घुसकर अपराधियों ने मर्डर करने की कोशिश की. दुकानदार ने बताया कि अपराधियों ने तीनों दुकानों से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.  


बक्सर में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली
बक्सर जिले में भी अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वारदात बक्सर जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने कचहरी गेट के पास एक युवक को सरेआम गोली मार दी. गोली लगने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बनारस रेफर कर दिया. इस वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जांच चल रही है. 



रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Singh

FirstBihar संवाददाता