ब्रेकिंग
Bihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षणBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: थाना समेत जवानों को जलाने की कोशिश की, CCTV में कैद हुई वारदात

DARBHANGA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी आम लोगों के साथ साथ अब पुलिस कर्मियों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: थाना समेत जवानों को जलाने की कोशिश की, CCTV में कैद हुई वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी आम लोगों के साथ साथ अब पुलिस कर्मियों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने थाना समेत पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की। अपराधियों ने थाने में आग लगा दी हालांकि थाने में मौजूद पुलिस जवानों की तत्परता से एक बड़ी घटना घटित होने से टल गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


दरअसल, दरभंगा के मोरो थाना में असामाजिक तत्वों ने देर रात आग लगा दी। वारदात के वक्त थाने में कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। थाने में आग को देख पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई और आग को बुझा दिया, जिससे उनकी जान बच गई। पूरी वारदात थाने में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। रात 12:21 से 12:54 के बीच एक युवक की संदिग्ध गतिविधि सीसीटीवी में सम्पूर्ण रूप से कैद हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV कैमरे के फुटेज में एक व्यक्ति आपत्तिजनक समान लेकर थाना परिसर में प्रवेश करता दिख रहा है लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नही हो पाता है। फिलहाल पुलिस CCTV कैमरे में दिख रहे व्यक्ति की पहचान में जुटी है। पुलिस ने संदिग्ध युवक की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेने की बात कही है।