ब्रेकिंग
DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षा DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षा

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, CJM को दी जान से मारने की धमकी

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सीजेएम को जान से मारने की धमकी दी है। गैर जमानती वारंट जारी करने से गुस्साए आरोपी ने सीजेएम को जान से म

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, CJM को दी जान से मारने की धमकी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सीजेएम को जान से मारने की धमकी दी है। गैर जमानती वारंट जारी करने से गुस्साए आरोपी ने सीजेएम को जान से मारने की धमकी दी है। सीजेएम की तरफ से उनके पेशकार ने नगर थाना में केस दर्ज कराया है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


सीजेएम के जीआर पेशकार नागेश मोहन सिन्हा के द्वारा नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पेशकार की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि बीते 22 नवंबर को डाक के माध्यम से सीजेएम कार्यालय में धनकी भरा पत्र मिला था। शालिग्राम कनौजिया नामक शख्स ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रूम्पा कुमारी को गैर जमानती वारंट जारी करने पर जान से मारने की धमकी दी है।


धमकी मिलने के बाद सीजेएम ने इस बात की जानकारी एसपी को दी थी और कार्रवाई करने को कहा है। सीजेएम के पेशकार द्वारा थाने में केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।धमकी भरा पत्र लिखने वाले शख्स का नाम तो लिखा है लेकिन पत्र पर पता नहीं लिखा गया है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता