ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, वकील के दो बेटों को बीच बाजार मार दी गोली

CHHAPRA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। बेखौफ बदमाश किसी को भी गोली मारने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना छपरा के दाउदपुर की है, जहां बाइक सवार अप

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, वकील के दो बेटों को बीच बाजार मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। बेखौफ बदमाश किसी को भी गोली मारने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना छपरा के दाउदपुर की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक वकील के दो बेटों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के साधपुर-चमरहिया मुख्य मार्ग की है।


बताया जा रहा है कि दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा घरारी गांव निवासी ऋषि यादव पेशे से वकील हैं और सीवान सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। ऋषि यादव के बड़े बेटे 30 वर्षीय रितेश कुमार यादव को उनका छोटा भाई 27 वर्षीय मुन्ना कुमार यादव बाइक से छपरा स्टेशन पर ट्रेन पकड़वाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों साधपुर पाल्ट्री फार्म के पास पहुंचे पहले से मौजूद बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची दाउदपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से  दोनों भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। बदमाशों की गोली के शिकार हुए वकील के बड़े बेटे रितेश की हालत नाजुक बताई जा रही है। रितेश पूना में कंस्ट्रक्शन का काम करता है और एक सप्ताह पहले गांव आया था।