ब्रेकिंग
मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: रंगदारी में एक लाख नहीं देने पर युवक को मारी बैक टू बैक तीन गोलियां, अंधाधुंध फायरिंग से दहला इलाका

MUNGER: बिहार में बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोलियों का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने रंगरादी के एक लाख रुपए नहीं देने पर एक शख्स को ग

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: रंगदारी में एक लाख नहीं देने पर युवक को मारी बैक टू बैक तीन गोलियां, अंधाधुंध फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: बिहार में बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोलियों का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने रंगरादी के एक लाख रुपए नहीं देने पर एक शख्स को गोलियों से छलनी कर दिया। युवक ने कर्ज के पैसे चुकाने के लिए अपनी जमीन बेची थी। जमीन की बिक्री के पैसों में से बदमाश एक लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। घटना हेमजापुर थाना क्षेत्र के डीह टोला फरदा की है।  


दरअसल, के डीह टोला फरदा निवासी दुर्गेश कुमार ने कर्ज को चुकाने के लिए अपनी पुस्तैनी जमीन का कुछ हिस्सा बेच दिया था। जमीन बेचने के पास मिले रुपयों पर गांव के ही चार अपराधियों अमित, रणधीर, खुश और लमपट की बुरी नजर थी। फिर क्या था, बदमाशों ने दुर्गेश से रंगदारी के तौर पर एक लाख रुपए की डिमांड कर दी। जब दुर्गेश ने पैसे देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने उसे अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी भी दी थी।


रविवार की रात दुर्गेश गांव के ही चौक के पास किसी काम से गया था। जहां पहले से घाट लगाए चारों आरोपियों ने पहले तो दुर्गेश के साथ मारपीट की और बाद में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में दुर्गेश को तीन गोलियां लगीं। दुर्गेश खून से लथपथ होकर वहीं सड़क पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के जब लोग मौके पर पहुंचे, तबतक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्गेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे और पिलेट बरामद किया है। फायरिंग की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घायल शख्स के बयान पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।