ब्रेकिंग
लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता

बिहार में अपराधियों का तांडव: लूट के दौरान CSP संचालक को गोलियों से भूना : बैक टू बैक मारी 15 गोलियां

PURNEA : बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। ताजा मामला पूर्णिया से सामने आया है, जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक

बिहार में अपराधियों का तांडव: लूट के दौरान CSP संचालक को गोलियों से भूना : बैक टू बैक मारी 15 गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA : बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। ताजा मामला पूर्णिया से सामने आया है, जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक सीएसपी संचालक को गोलियों से छलनी कर दिया। सीएसपी संचालक को कुल 15 गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।


मृतक की पहचान रसाढ़ गांव निवासी सुभाष कुमार मिश्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक सुभाष कुमार बैंक से पैसे लेकर सीएसपी जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक का रास्ता रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।


गोलीबारी की घटना में सीएसपी संचालक को कुल 15 गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गई। वारदात के दौरान सुरक्षा के लिए सीएसपी संचालक के साथ एक कांस्टेबल भी मौजूद था लेकिन वह मुंह देखता रह गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस टीम इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में पुलिस के प्रति लोगों में गहरा आक्रोश है।