ब्रेकिंग
डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’

बिहार में अपराधियों का तांडव: रेप के बाद युवती की हत्या, इलाके में सनसनी

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से आ रही है जहां रेप के बाद

बिहार में अपराधियों का तांडव: रेप के बाद युवती की हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी इतने बेलगाम हो गये है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से आ रही है जहां रेप के बाद एक युवती की हत्या किये जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी है।  


बेगूसराय में अर्धनग्न अवस्था में एक लड़की का शव गंडक नदी किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी के पास की है। बताया जाता है कि मुफ्फसिल थाने की पुलिस को शाम 5:00 बजे सूचना मिली कि गंडक नदी के किनारे एक युवती की लाश पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मुफ्फसिल थाने की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की उम्र 18 वर्ष बतायी जा रही है।


बताया जा रहा है लड़की ब्लैक रंग का टी-शर्ट पहनी हुई है और अर्धनग्न अवस्था में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बदमाशों ने लड़की को दरिंदगी के बाद मारकर गंडक नदी किनारे फेंक दिया है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की के साथ दरिंदों ने हैवानियत की सारी हद पार कर दी है। रेप के बाद हत्या कर गंडक नदी के किनारे फेंक दिया है। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस शव को पहचान कराने में जुटी है। आखिर ये लड़की कहां की है और कौन है? और इसकी मौत कैसे हुई है? हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की लड़की के साथ  दरिंदगी हुई है या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता