ब्रेकिंग
प्रेम प्रसंग में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, गन्ने के खेत के पास खून से लथपथ मिला शवपत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेकपटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के अनंत सिंह! बोले- मांग पूरी करो या नहीं, लेकिन मारने का नियम नहीं10-10 लाख लेकर बना दिया ‘फर्जी ट्रैकमैन’... रेलवे ट्रैक पर सर्वे करते पकड़े गए दो युवक, खुला चौंकाने वाला राजचिराग पासवान ने बना दी नई टीम! लोजपा में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीप्रेम प्रसंग में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, गन्ने के खेत के पास खून से लथपथ मिला शवपत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेकपटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के अनंत सिंह! बोले- मांग पूरी करो या नहीं, लेकिन मारने का नियम नहीं10-10 लाख लेकर बना दिया ‘फर्जी ट्रैकमैन’... रेलवे ट्रैक पर सर्वे करते पकड़े गए दो युवक, खुला चौंकाने वाला राजचिराग पासवान ने बना दी नई टीम! लोजपा में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

बिहार में अपराधी बेलगाम: शेखपुरा में बैंक कर्मी से साढ़े 12 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SHEKHPURA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने शेखपुरा जिले में अपनी उपस्थिति द

बिहार में अपराधी बेलगाम: शेखपुरा में बैंक कर्मी से साढ़े 12 लाख की लूट,  हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEKHPURA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने शेखपुरा जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है और पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक के कर्मचारी से साढ़े 12 लाख रुपये लूट लिया और मौके से फरार हो गये। 


घटना शेखपुरा का वीआईपी रोड का है जहां हथियारबंद अपराधियों ने कॉपरेटिव बैंक के कर्मचारी को अपना निशाना बनाया है। बताया जाता है कि कॉपरेटिव बैंक का कर्मचारी साढ़े 12 लाख रुपये लेकर शेखपुरा के पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहा था तभी बाइक सवार अपराधियों ने घेर लिया और पास रखे सारे कैश को लूट लिया। लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है।