ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार में अपराधी बेलगाम : समस्तीपुर में पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, बेगूसराय में वार्ड पार्षद के पिता की हत्या

SAMASTIPUR : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. आये दिन हत्याएं और लूटपाट हो रही है. ताजा मामला समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र के 22 नंबर रेलवे गुमटी के पास गुरुवार की शाम लगभग स

बिहार में अपराधी बेलगाम : समस्तीपुर में पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, बेगूसराय में वार्ड पार्षद के पिता की हत्या
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. आये दिन हत्याएं और लूटपाट हो रही है. ताजा मामला समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र के 22 नंबर रेलवे गुमटी के पास गुरुवार की शाम लगभग सात बजे अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान हलई ओपी क्षेत्र के दरबा पंचायत के 43 वर्षीय पैक्स अध्यक्ष शंभू प्रसाद राय के रूप मे की गई है. 


बताया जाता है कि पैक्स अध्यक्ष बजार से अपने घर जा रहे थे. रेलवे गुमटी बंद होने के कारण वह अभी उक्त जगह पर रुके ही थे कि पहले से एक बाइक पर 2 की संख्या मे घात लगाये अपराधियों मे से एक अपराधी ने उनपर गोली चला दी.


वहीं बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में बखरी के वार्ड पार्षद सुबोध सहनी के पिता रासो सहनी की बीती रात अपराधियों ने हत्या कर दी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.