ब्रेकिंग
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाशसंजय जायसवाल पर आरोप लगाकर फंसे प्रशांत किशोर? मानहानि के केस में कोर्ट में दाखिल किया जवाबबांकीपुर विधायक बनने के बाद एक्शन में प्रशांत किशोर, DGP से मिलकर उठाईं क्षेत्र की 3 बड़ी समस्याएंबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाशसंजय जायसवाल पर आरोप लगाकर फंसे प्रशांत किशोर? मानहानि के केस में कोर्ट में दाखिल किया जवाबबांकीपुर विधायक बनने के बाद एक्शन में प्रशांत किशोर, DGP से मिलकर उठाईं क्षेत्र की 3 बड़ी समस्याएं

बिहार में अपराधी बेलगाम, पटना में हथियार के बल पर जेडीयू नेता से लूटपाट, खगड़िया में महिला की निर्मम हत्या

DESK: बिहार में अपराधियों का मनोबल इन दिनों सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम क

बिहार में अपराधी बेलगाम, पटना में हथियार के बल पर जेडीयू नेता से लूटपाट, खगड़िया में महिला की निर्मम हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार में अपराधियों का मनोबल इन दिनों सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। पटना और दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। सबसे पहले बात राजधानी पटना की करते हैं जहां हथियारबंद अपराधियों ने जनता दल यूनाइटेड के एक नेता को निशाना बनाया है। 


पिस्टल के बल पर जेडीयू नेता से लूटपाट की गयी है। हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने आज देर शाम जेडीयू नेता के हाथ से हीरे की अंगूठी और सोने का ब्रेसलेट लूटकर फरार हो गये। लूटपाट का विरोध करने पर बाइक सवार अपराधियों ने जेडीयू नेता को गोली मारने की भी धमकी दी। घटना नागेश्वर कॉलोनी के वीवीआईपी इलाके और पूर्व केंद्रीय मंत्री के आवास के पास की है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जेडीयू नेता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हैं। 


वही दूसरी घटना खगड़िया की है जहां अपराधियों ने एक महिला की नृशंस हत्या कर दी है। अपराधियों ने चाकू से महिला का आंख निकाल दिया है और जीभ भी काट दिया है। यही नहीं प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया गया है। महिला के शव को खेत में छोड़कर अपराधी मौके से फरार हो गये हैं। घटना शनिवार की देर शाम की बतायी जा रही है। 


पसराहा थाना इलाके के कर्ना बहियार की यह घटना है। महिला की पहचान मेहबीपुर निवासी बबलू सिंह की 35 साल की पत्नी सुलेखा देवी के तौर पर हुई है। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला का पड़ोसियों से 5 बीघा जमीन की विवाद चल रहा है। 9 साल पहले उसके पति और देवर की भी जमीन विवाद में हत्या कर दी गई थी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।